Tuesday

राजनीति में 'युवा तुर्क' किन्हें कहा जाता है ?

राजनीति में युवा तुर्क उन युवा कार्यकर्ताओं के लिये प्रयोग होता है, जो पुराने लोगों की सत्ता को चुनौती देते हैं तथा उसे बदलकर सुधार करना चाहते हैं । विशेष रूप से किसी राजनीतिक दल के ऐसे युवा विद्रोही एवं अशांत अपेक्षाकृत युवक जो दल के पुराने महारथियों को चुनौती देते हैं, युवा तुर्क कहलाते हैं ।

मूलतः युवा तुर्क शब्द का प्रयोग तुर्की में उस्मानी राज्य के समय 1908 में उभरे सुधारवादियों के लिये प्रयोग किया गया था ।

6 comments:

निर्मला कपिला said...

धन्यवाद इस जानकारी के लिये।

Neeraj Rohilla said...

अनिल,
युवा तर्क या युवा तुर्क? मैनें तो हमेशा युवा तुर्क ही सुना है।

अनिल कान्त : said...

आप सही हैं नीरज जी . लिखने में गलती के कारण ऐसा हुआ. भूल सुधार ली है

दिगम्बर नासवा said...

शायद भारत में चंद्र शेखर को युवा तुर्क कहा जाता था ... (पूर्व प्रधानमंत्री )

शरद कोकास said...

यहाँ तो सूचनाओँ का सँसार है .. यह भी ज़रूरी है ।

DIMPLE SHARMA said...

जानकारी के लिए धन्यवाद मित्र

Post a Comment

आपके सुझाव और आपकी टिप्पणी का स्वागत है :